सरगांव। माण्डूक्य ऋषि की तप:स्थली श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय शिव आराधना महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके द्वितीय दिवस महाशिवरात्रि को मंदिर में प्रातः से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस प्रातः से सायं तक तीन आवृत्ति रूद्राभिषेक पश्चात हवन हुआ । पुनः अहोरात्र (पूरी रात) चार आवृत्ति रूद्राभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक में भाटापारा, सरगांव, पड़ियाईन सहित आसपास के ग्रामों के भक्त सम्मिलित हुये। सरगांव एवं आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में आये कांवरियों ने सदानिरा शिवनाथ से जल लेकर भगवान धूमनाथ एवं स्वयंभू शिवलिंग में जलाभिषेक कर पूजन किया। तत्पश्चात शिवनाथ का जल लेकर पदयात्रा करते हुए सरगांव के राधाकृष्ण मंदिर में स्थित शिव लिंग में जलाभिषेक किया।
आयोजन के दौरान भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
शिव आराधना महोत्सव के तृतीय दिवस प्रातः रूद्राभिषेक, हवन, पूर्णाहुति के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में मदकू, ठेलकी, बासिन, परसवानी, बड़ियाडीह, देवाकर, अकोली, दतरेंगी, कुम्हरखान सहित 25 गांव की पुरुष, महिलायें एवं बच्चे सम्मिलित हुये।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, दीनदयाल साहू, राममनोहर दुबे, अनिल वर्मा, मनीष साहू, प्रमोद दुबे, परस साहू भाटापारा से अनिल जैन, राकेश उपाध्याय, भोलाशंकर अग्रवाल, हैप्पी हुरा, गोपाल जुनेजा, नेतराम सोनवानी आदि का विशेष योगदान रहा।
00 कांग्रेस महासचिव ने किया शिव पूजन
शिव आराधना महोत्सव के द्वितीय दिवस कांग्रेस महासचिव राजेंद्र शुक्ला रूद्राभिषेक, पूजन में सम्मिलित हुये। साथ ही भण्डारें प्रसाद ग्रहण किया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
