बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ बिलासपुर की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने डॉक्टर बी आर अंबेडकर स्कूल शाला परिसर में बैठक ली और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में संघ संविधान के नियमानुसार प्रत्येक परियोजना और जिला शाखा में अध्यक्ष का निर्धारित तिथि तक निर्वाचन कराना है और जिस परियोजना /जिला के कार्यकारिणी के द्वारा तय तिथि में प्रक्रिया नहीं किए जाने की स्थिति में प्रांतीय संयोजक और प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराया जाएगा। इसके अलावा बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो गया है। चुनाव पूर्व जन घोषणा पत्र के माध्यम से सरकार बनने के एक माह के अंदर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं के लिए किया गया घोषणा पूरा करने वादा किया गया था जिसे आज तक नहीं किया है अतः ध्यान आकर्षण के चार स्तरीय धरना प्रदर्शन के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार सहमति प्रदान किया गया है। प्रथम चरण मे स्थानीय स्तर पर 9 फरवरी को स्थानीय विधायक और सांसद को ज्ञापन के माध्यम से आग्रह पत्र सौपना है। द्वितीय चरण में परियोजना स्तर पर परियोजना शाखा द्वारा 15 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री के नाम से परियोजना अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
तृतीय चरण में जिला स्तर पर 19 फरवरी को जिला शाखा द्वारा धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री व महिला बाल विकास मंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
चतुर्थ चरण में प्रांतीय स्तर पर 5 मार्च को धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त बैठक में बिलासपुर,सकरी ,कोटा, सरकंडा, तखतपुर परियोजना के पदाधिकारियों सहित संभागीय संयोजक चन्द्रशेखर पाण्डेय व संरक्षक आर पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उक्ताशय की जानकारी श्रीमति सुनीता सिंह अध्यक्ष जिला शाखा द्वारा दी गयी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
