बिलासपुर। बिलासागुड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने महिला अधिकारीयों और कर्मचारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने विस्तार पूर्वक महिला डेस्क की जानकारी ली। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारीयों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें एवं संवेदनशीलता के साथ उसका समाधान करें, साथ हीं महिलाओ से संबंधीत शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण के लिए निर्देशित किया गया एवं कहा गया कि महिला डेस्क के लिए दिए गए स्कूटी एवं कम्प्यूटर का इस्तेमाल महिला डेस्क के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ही किया जाए और संवेदना कक्ष का उपयोग करें। एसएसपी मैडम नें सभी अधिकारी कर्मचारियों को अभिव्यक्त ऍप का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए। जिन थानों में संवेदना केंद्र नहीं है वहाँ संवेदना केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने हेतु कहा गया। चौक चौराहो मे यातायात डयूटी में तैनात महिला कर्मचारियों के लिए व्यवस्था करने को कहा गया। जिसमें उन्हें ड्यूटी करने में कोई परेशानी न हो। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW गरिमा द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक , निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल एवं जिले की समस्त महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
