बिलासपुर। कोटा पुलिस ने मेला में सुरक्षा ब्यवस्था टाइट कर दिया है। मेले में आने-जाने वाले हर ब्यक्ति की HHMD से जांच किया जा रहा है। इसके अलावा हर संदिग्ध ब्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारुल माथुर द्वारा लोगो को जागरूक करने के लिए जिले में साइबर जागरूकता अभियान जानबो त बांचबो… कार्यक्रम की शुरुआत रतनपुर थाना क्षेत्र से की गई थी। उसके बाद इस कार्यक्रम को जिले के सभी थानों में चलाया व प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा कोटसागर मेला कोटा में चलाया जा रहा है साइबर जागरूकता अभियान जानबो त बांचबो….
कोटा में इस अभियान की शुरुआत 1 मार्च महाशिवरात्रि पर्व से शुरू हुआ है । इस दौरान कोटा मेला में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों को साइबर जागरूकता अभियान जानबो त बांचबो… के अंतर्गत करीबन 300 से अधिक लोगों को जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया है। लगातार लोगों को साइबर जागरूकता एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ मेला के प्रवेश द्वार पर संदिग्ध व्यक्तियों की एचएचएमडी के माध्यम से चेकिंग की जा रही है, कोटा पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाया गया है एवं सुरक्षा के साथ-साथ जागरूकता एवं संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की भी जा रही है।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
