बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने होली पूर्व 36.5 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिले में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने भी अपने स्टाफ की मीटिंग लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए टीम गठित किया गया। सरकंडा पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने ग्राम चिल्हाटी में नदी किनारे जंगल झाड़ी का फायदा उठाकर शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपी सनत कुमार धुरी पिता पन्नालाल धुरी उम्र 36 साल निवासी ग्राम चिल्हाटी बीजापारा से गिरफ्तार किया। आरोपी से खारून नदी ग्राम चिल्हाटी के पुल के पास हाथ भट्टी से तैयार किया हुआ महुआ शराब 18 लीटर जुमला कीमती ₹3600 व हीरालाल धुरी पिता स्वर्गीय ताजी राम धुरी उम्र 30 साल निवासी ग्राम चिल्हाटी बगीचा पारा के कब्जे से 16 लीटर हाथ भट्टी का तैयार महुआ शराब जुमला कीमती ₹3200 को जप्त कर आरोपी गणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ,उप निरीक्षक एच आर यदु ,मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक विनोद यादव ,आरक्षक अविनाश कश्यप प्रमोद सिंह बलवीर सिंह, विवेक राय, सत्यकुमार पाटले, एवं चौकी मौपका के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही…
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
