
बिलासपुर। उसलापुर के ज्वैलरी दुकान में लूट के इरादे से घुसे 6 आरोपियों में से 5 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक सदस्य अभी भी फरार है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड फरार हो गए थे। अब सवाल ये उठ रहा है कि तगड़ा नाकेबंदी करने बाद आरोपी रातों रात जिला या संभाग से बाहर कैसे निकल गए। दूसरी ओर पुलिस केवल 5 दिन में ही 7 सौ संदेहियों से पूछताछ करने और 2 सौ सीसीटीवी फुटेज खंगालने का दावा कर रही है।

बिलासागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या 25 जनवरी को सकरी थाना क्षेत्र से लगे सती श्री ज्वेलर्स में देर शाम चार नकाबपोश युवक दुकान के अंदर घुसे और बंदूक के नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने लगे। दुकान से ज्वैलरी लूटते हुये देख जब कारोबारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में से एक ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी। कारोबारी ने आरोपियों से मुकाबला करने अपनी जान जोखिम में डाल दिया था। घटना में आरोपियों से झुमा-झटकी में सराफा कारोबारी आलोक सोनी के हाथ में गोली भी लगी थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे। पुलिस कप्तान ने बताया कि घटना के बाद से ही आठ टीम द्वारा लगातार दिन रात लगातार इस पर कार्य किया जा रहा था। जिसके बाद अंततः सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि मामले में तकरीबन 700 संदेहियों से पूछताछ 200 सीसीटीवी कैमरा देखा गया,उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर आरोपियों का छुटे बैग से मिले सुराग से इस मामले में महत्वपूर्ण क्लू मिला जिसके बाद पुलिस की टीम इस पूरे मामले तक जा पहुँची। उन्होंने बताया कि आरोपीयो की पुष्टि होने पश्चात उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु योजना बनाई अनुसार गांजा खरीदने की योजना बनाई,वह आरोपी से सम्पर्क कर बनाये योजना अनुसार उसे पकड़ने पहुँची इस दौरान आरोपी द्वारा 2 आरक्षकों पर हमला कर भागने का प्रयास किया गया। मौक़े पर मौजूद स.उ.नि के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान जानकारी प्राप्त हुई की अन्य आरोपी झारखंड के है,पर साइबर की मदद से कार्य करते हुए बिलासपुर पुलिस की टीम पहले से झारखंड पहुँच इस पर कार्य कर रही थी और झारखंड जिले के पुलिस अधीक्षक से लगातार बातचीत कर उनसे भी सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि पकड़े गए उक्त आरोपियों द्वारा इस घटना के अलावा बिलासपुर शहर एवं देहात थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक संबंधित अपराधों में भी इनकी संलिप्तता थी जिले के कोटा, सकरी, मस्तूरी, चकरभाठा तखतपुर, तारबाहर तथा जिला मुंगेली के लोरमी थाना व जांजगीर जिले के अकलतरा में घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके साथ ही बलौदा बाजार जिले में हुई डकैती में भी आरोपी शामिल था। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी जिसमें और कई मामले के खुलासा होने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
