बिलासपुर। जिन पुलिसकर्मियों पर अपराध रोकने की जिम्मेदारी है यदि उन्ही के बीच जमकर गाली-गलौच और मारपीट हो जाए तो सहज ही अंदाजा लगाया का सकता है कि कानून ब्यवस्था कितने नियंत्रण में है। जी हां बात हो रही है तारबाहर थाने का जहां एक सब इंस्पेक्टर और एक ASI के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौच हुई है।
शनिवार की रात शहर के तारबाहर थाने में हुई इस मारपीट से न केवल थाने में पदस्थ अन्य पुलिसकर्मी भी सन्न है बल्कि पुलिस के आला अधिकारी भी हैरान है। बताया जा रहा है कि यहां एक छोटी सी बात पर सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह और एएसआई भरत राठौर बीच पहले कहासुनी हुई फिर मामला गाली गलौज तक पहुंचा और देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हो गई। सब इंस्पेक्टर मिलन सिंह ने एएसआई भरत राठौर को लाठी से पीटा तो एएसआई राठौर ने सब इंस्पेक्टर सिंह को उठाकर पटक दिया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। इस मारपीट में पुलिसवालों की वर्दी तक फट गई। वहीं मारपीट के बाद आक्रोशित जूनियर एएसआई ने सब इंस्पेक्टर को पटका और टेबल को भी पटक दिया। पुलिसवालों के लड़ने से थाने में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थानेदार थाने पहुंचे, उन्होंने दोनों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया। दरअसल शनिवार को तारबाहर थाने के एक सब इंस्पेक्टर को किसी मामले की जांच के संबंध में एसएसपी कार्यालय से स्पष्टीकरण जारी हुआ था। रात 8.30 बजे वे स्पष्टीकरण को लेकर स्टाफ से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान जूनियर एएसआई ने उन्हें ताना मारते हुए कह दिया सिर्फ बैठकर पन्ना पलटते हो काम धाम नहीं करोगे तो स्पष्टीकरण आएगा ही। इससे सब इंस्पेक्टर नाराज हो गए और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों एक दूसरे के साथ गाली गलौज करने लगे। कुछ देर में नाराज सब इंस्पेक्टर ने एएसआई पर लाठी से हमला कर दिया। इस पर एएसआई भी उनके साथ मारपीट हुई। तारबाहर थाने में आपस में विवाद और मारपीट मामले में एसएसपी पारुल माथुर बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने एसआई मिलन सिंह और एएसआई भरत लाल राठौर को लाइन अटैच कर दिया है। कई दिनों से थाने में विवाद और मारपीट का मामला गहराया हुआ था। इसकी शिकायत मिलते ही एसएसपी ने कार्रवाई की। दोनों को लाइन अटैच करने के बाद एएसपी सिटी को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
