बिलासपुर। पत्नी की हत्या कर फरार होने वाले पति को हिर्री पुलिस ने बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पंजाब या हरियाणा भागने के फिराक में था।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 5 मार्च को नेहा यादव का घर में मृत अवस्था में लाश पाई गई थी। आरोपी लक्ष्मी चन्द अपनी पत्नी नेहा यादव की हत्या कर फरार हो गया था। जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा एवं अनुविभागीय अधिकारी चकरभाठा शुश्री गरिमा द्विवेदी को अवगत कराने पर दिये गये निर्देश पर हीरी पुलिस ने घटना दिनांक से फरार आरोपी पति लक्ष्मीचद यादव का लगातार पतासाजी किया जा रहा था। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। आरोपी अन्य राज्य पंजाब हरियाणा जाने के फिराक में था जिसे पतासजी कर लक्ष्मीचंद को बलौदा बाजार भाठापारा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करने पर अपनी पत्नी पर चरित्र शंका कर संदेह के कारण हत्या करना स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी : लक्ष्मीचंद यादव पिता चैतराम यादव उम्र 31 वर्ष सा. उडेला थाना हिरी जिला बिलासपुर छ०ग०
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
