बिलासपुर। 8 मार्च को प्रार्थी यश देवांगन पिता रवि देवांगन ने थाने में उपस्थित होकर रिर्पोट दर्ज कराया कि करण पटेल के द्वारा पिछले वर्ष सार्वजनिक गणेश समिति में एकत्र चंदा का पैसा के हिसाब – किताब को लेकर जान से मारने की धमकि देते हुए सुबह 9 बजे कतियापारा साई मंदिर के पास अपने पास रखे चाकू से अश्लील गाली गलौच कर घुटने के उपर दो – तीन बार मारा जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर मामले की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी गई। मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर आरोपी की घेराबंदी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं प्रभारी सायबर सेल प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल थाने का पुलिस बल दो अलग – अलग टीम बनाकर कतियापारा जुना बिलासपुर दयालबंद कि ओर रवाना कर सभी गली – मोहल्ले तथा सभी संभावित जगहों पर दबिस दिया गया। आरोपी मंदिर के पीछे नदी किनारे छोटे झुरमुट में छुपकर बैठा था। पुलिस को आते देखकर नदी की ओर भागने लगा। जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ाकर पकड़ा। प्रारंभ में पुछताछ करने पर घटना के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पुलिस को गुमराह करने लगा किंतु कडाई से पुछताछ करने पर चाकू से हमला करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिसके कब्जे से एक नग चाकु बगावत किया तथा आरोपी के विरूध धारा -307 भादवि 0 के गंभीर मामलों में विधिवत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायलय के समक्ष भेजा गया।

विशेष योगदान- निरी . प्रदीप आर्य थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल प्रभारी, स.उ.नि. सुरेन्द्र तिवारी, स.उ.नि. विजय राठौर, आर . गोकुल जांगड़े, अजय शर्मा, रंजीत खाण्डे, रवि शर्मा, राकेश यादव ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
