बिलासपुर। जिले की विभिन्न शासकीय स्कूलों में संलग्न किये गये 204 शिक्षकों को उनकी मूल शाला के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ एवं प्राचार्यो से मिली रिपोर्ट के आधार पर इस आशय के आदेश आज जारी किये हैं। संलग्नीकरण से कार्यमुक्त हो चुके इन 204 शिक्षकों में सबसे ज्यादा 162 सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एलबी शामिल हैं। इसके बाद 30 शिक्षक एवं शिक्षक एलबी, 11 लेक्चरर अथवा लेक्चरर एलबी और 1 प्रधान पाठक शामिल हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा द्वारा पिछले माह पत्र जारी कर संलग्न शिक्षकों को उनकी मूल स्कूल के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिये थे। इनमें यदि कोई स्कूल एक शिक्षकीय होगा तो उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जायेगा। संबंधित बीईओ एकल शिक्षक का उसी स्कूल के लिए स्थानांतरण प्रस्ताव अनुशंसा सहित भेजेंगे ताकि उन्हें उसी स्कूल में नियमित किया जा सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
