बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर में वर्तमान में 217 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। ब्लड की फिलहाल कोई कमी नहीं है। मरीजों को जरूरत के अनुसार ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है। सिम्स के डीन डॉ सहारे ने सिम्स में ब्लड नहीं होने संबंधी खबर को तथ्य से परे बताया है। उन्होंने कहा कि सिम्स के पैथोलॉजी विभाग ब्लड की निरंतर उपलब्धता के प्रति सदैव सजग रहा है। समाजसेवी संस्थाओं एवं सेवाभावी नागरिकों के सहयोग से समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किये जाते रहे है। इस सिलसिले में विगत 6 फरवरी को समाजसेवी संस्था छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति के सहयोग से बिलासपुर शहर में ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें 55 यूनिट ब्लड दान में प्राप्त हुये हैं। इस तरह आगे भी जनसहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जायेंगे। दान में मिले ब्लड का उपयोग थैलेसेमिया, सिकलसेल, दुर्घटना आदि आपात स्थिति में उपयोग किया जाता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
