पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चिटफंड कंपनी के 6 डायरेक्टर गिरफ्तार, रकम दुगना करने का झांसा देकर हजारों को बनाया शिकार

बिलासपुर। चिटफण्ड कंपनी के दो मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों से 6 डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 आरोपी को प्रोडक्शन वारंट में लेकर आई है। इन आरोपी डायरेक्टरों के खिलाफ ओरदेश के अलग-अलग जिलों में 11 से अधिक मामले दर्ज किए गए है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में लगातार चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टरों की गिरफतारी की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चिंटफंड मामले के नोडल अधिकारी रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में विभिन्न कम्पनियों के विरूद्ध दर्ज चिटफंड के प्रकरणो में टीम गठित कर गिरफ्तारी की प्रयास किये जा रहे है। पुलिस द्वारा माई क्लीक डील डाॅटकाम कंपनी एवं रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के फरार आरोपीयो की पतासाजी हेतु संयुक्त टीम थाना मस्तुरी, तोरवा, सिरगिट्टी व सायबर सेल के साथ गठन किया गया था। आरोपियों के बैंक डिटैल के माध्यम से दोनो कंपनी के 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया, तथा 01 आरोपी को प्रोडक्शन वारण्ट के द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

माई क्लीक डील डाॅटकाम कंपनी के विरूद्ध जिले में 1 अपराध थाना मस्तुरी में व रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के विरूद्ध जिला के थाना तोरवा में 1 प्रकरण एवं राज्य के अन्य जिले जिसमे, कोरबा, कबीरधाम, कोरिया, जगदलपुर, बलारामपुर, सरगुजा, बेमेतरा, हैं में कुल 10 अपराध दर्ज है। जिले में व राज्य में कंपनी द्वारा कई करोड़ो की धोखाधड़ी किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना मस्तुरी एवं तोरवा में अपराध दर्ज किया गया था, आरोपियों एवं कंपनी के द्वारा रकम दोगुनी करने का लालच देकर अन्य लोगो से करोडो रूपये जमा कराये, एवं बदले में बांड भी दिया लेकिन जब पैसा वापसी का समय आया तो आफीस से ताला लगाकर सभी एजेंट व डायरेक्टर फरार हो गये, प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम पश्चिम बंगाल भेजा गया था, जिसमें टीम द्वारा अथक प्रयास के बाद 06 आरोपियों की गिरफ्तारी किया गया। धन वापसी हेतु रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी के चिन्हित संपत्ति की कुर्की कार्यवाही हेतु कलेक्टर को पत्राचार किया गया है, जो लंबित है।

उक्त आरोपी की गिरफ्तारी कराने में निरीक्षक कलीम खान, प्रभारी चिटफण्ड, निरीक्षक प्रकाश कांत प्रभारी मस्तूरी , निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार प्रभारी तोरवा , उप निरी. हृदय शंकर पटेल तोरवा, उप निरी. प्रसाद सिन्हा सायबर सेल, सउनि. हेमन्त पाटले मस्तुरी, सउनि. बेहरा सिरगिट्टी आरक्षक हेमन्त सिंह नारकोटिक्स सेल, .आरक्षक 466 अतूल सिंह तारबाहर, आरक्षक 1008 मुकेश वर्मा सायबर सेल, आरक्षक 718 दीपक उपाध्याय तारबाहर,. प्र.आर0 145 दिवाकर वर्मा मस्तुरी, आरक्षक 668 सुखदेव माण्ड्रे मस्तुरी, सुनील सिंह 36 मस्तुरी, तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भुमिका रही ।

00 माई क्लीक डील डाॅटकाम कंपनी का आरोपी
01.सुमन बेनर्जी पिता असिर बेनर्जी उम्र 51 वर्ष साकिन न्यूबेरकपुर थाना न्यूबेरक जिला नार्थ 24 परगना कोलकाता पश्चित बंगाल ,
02. नवीन राव पिता श्री रमेश साव उम्र 36 वर्ष सा. चिंगोल थाना उलबेरिया जिला हांवड़ा पश्चित बंगाल,
03. ज्योतिर्मय प्रधान पिता तपोन प्रधान उम्र 30 वर्ष सा0 ऐड़ासाल पोस्ट थाना चंडीपुर जिला पूर्व मेेदनीपुर पश्चिम बंगाल,
04.पल्लव चक्रवती पिता श्याता प्रसाद चक्रवती उम्रम 54 वर्ष सा0 कालिकापुर पेास्ट बारासात थाना बारासात जिला नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल,
06. संदीप दुलई पिता स्व0 निरंजन दलाई उम्र 43 वर्ष सा0 ग्राम कांशीपुर थाना दासनगर जिला हावड़ा पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया ।

रोजवेली होटल एण्ड इंटरटेनमेंट कंपनी का आरोपी
06. अबीर कुण्डु उर्फ अबीर कुण्डू पिता गनपति कुन्डू सा0 6, एसके देव रोड 5 बीएन लेन पाटीपुकुर, कोलकता पश्चिम बंगाल 700048 को तथा

️जी.एन.गोल्ड कंपनी का आरोपी
07. शैलेन्द्र बन गोस्वामी पिता केदार बन गोस्वामी सा0 मरौद थाना कुरूद जिला धमतरी को कुल 07 आरोपी को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *