बिलासपुर। प्रदेश की राजधानी के बाद न्यायधानी में भी एंटी क्राइम एवम सायबर यूनिट का गठन कर दिया गया है। एसएसपी पारुल माथुर द्वारा गठित टीम में प्रभारी के अत्तिरिक्त 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। 4 मार्च को गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर तीन मुख्यालयो रायपुर, दुर्ग व बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट बनाने के निर्देश जारी किए थे। इसके लिये जिले में उपलब्ध बल को ही शामिल करने के निर्देश दिए गए थे।
गृह मंत्रालय के आदेश के बाद सबसे पहले क्राइम ब्रांच का गठन राजधानी रायपुर में हुआ था। यहाँ एसएसपी प्रशान्त अग्रवाल ने एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के नेतृत्व में 4 अलग अलग विंग में कुल 63 पुलिस कर्मियों की टीम बनाई हैं। राजधानी रायपुर के बाद न्यायधानी बिलासपुर में भी आज एसएसपी पारुल माथुर ने एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट का गठन किया है। इसमे प्रभारी के अलावा 20 सदस्य शामिल हैं। टीम दो विंगों में बटी है। पहली विंग टेक्निकल टीम हैं जिसमे 8 सदस्य है। जो टेक्निकल जांच करेगी। दूसरी फील्ड टीम हैं जो फील्ड में काम करेगी, इसमे 12 सदस्य हैं। इस टीम के प्रभारी जिले के सबसे सीनियर टीआई हरविंदर सिंह को बनाया गया है। हरविंदर सिंह फिलहाल रतनपुर थाना प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी जगह पर हिर्री प्रभारी उपनिरीक्षक शांत साहू को रतनपुर प्रभारी बनाया गया है। यातायात में पदस्थ निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज को हिर्री प्रभारी बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
