बिलासपुर। कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन में आज सुबह 10:30 बजे फिर एक नर भालू की मौत हो गई है। चार साल के नर भालू की मौत भी संदिध परिस्थियों में हुई है। 10 दिन पहले भी एक भालू की मौत हुई थी। इसके पहले गर्भवती हिप्पोपोटोमस की मौत हुई थी। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आई भी नहीं है।

कनान पेंडारी में वहां के वन्यप्रणियों के लिए कब्रगाह बन गई है। एक के बाद एक वन्यप्राणियों की मौत होती जा रही है। अभी कनान पेंडारी में महीनेभर पहले एक गर्भवती हिप्पोपोटोमस की मौत हुई थी। इसके बाद अभी 10 दिन पहले ही एक भालू की मौत हो गई थी। कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क के अधिकारियों को समझ मे ही नहीं आ रहा है कि आखिर एक के बाद एक वन्य जीव मर क्यों रहे है। लगातार दो भालुओं की मौत के बाद अब वर्तमान ने 8 भालू बचे है। जिन्हें ऐहतियातन अलग अलग केज में रख दिया गया है और पर्यटकों से भी दूर रखा जा रहा है। भालू की मौत की वजह कानन के डॉक्टरों की टीम को भी नही मालूम है। कनान प्रबंधन ने इसके लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के डॉक्टर इलियाराजा से संपर्क साधा है। मिलों दूर बैठे डॉक्टर ने आशंका जाहिर की है कि भालू की मौत कैनाइन हेपेटिटी संक्रमण से हो सकती है। डॉक्ट इलियाराजा ने आईवीआर बरेली भेजने के निर्देश दिए है। पोस्टमार्टम के बाद भालू के शव का अंतिम संस्कार कनान पेंडारी में शाम होने से पहले वरिष्ठ अधिकारियों के निगरानी में कर दिया गया है। आज फिर से हुई भालू की मौत से कनान पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन के प्रबंधन पर सवालिया निशान लग गया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
