
बिलासपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने कपिल नगर सरकण्डा में 96 लाख की लागत से हुंडई चैक से चांटीडीह मुख्य मार्ग तक डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का भूमि पूजन आज बिलासपुर प्रवास के दौरान किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान डाॅ. डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का बेहतर ढंग से विकास हो रहा है। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, यहां के विकास में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में बिलासपुर का जितना विकास हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चैतरफा विकास हुआ है। भविष्य में बिलासपुर नगर निगम विकास के नये कीर्तिमान गढ़ेगा।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री विजय केशरवानी, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय अन्य विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
