बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने दूसरे जिला से आकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 06 नग मोबाईल कीमती करीबन 1 लाख 5000/- रुपये एवं एक मो०सा० कीमती 25000 /- रुपये सामान बरामद 130000/-रूपये जब्त किए है।

28 फरवरी को जगेश्वर प्रसाद साहू ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 फरवरी की रात्रि 9 बजे मोबाईल दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह करीबन 8 बजे दुकान के बगल सेलून दुकान वाला राकेश श्रीवास फोन कर बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है तब दुकान आकर देखा तो शटर एक तरफ से टूटा हुआ एवं मुड़ा हुआ था। दुकान अंदर जाकर देखने पर दुकान में रखा मोबाईल नहीं था। जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चोरी हुए मोबाईल का लोकेशन रायपुर बताबरह था। लोकेशन के आधार पर संदेही 1. रामचंद्र उर्फ राजेश वस्त्रकार 2. भूपेन्द्र साहू 3. लवकुश कौशिक मिला, तीनों संदेहियों को साथ थाना लेजाकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। बयान के आधार पर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कमांक सीजी 04 डीएक्स 6059 एवं एक पेचकश, एक कटर एवं चोरी किये 06 नग मोबाईल को जप्त किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिरी बृजलाल भारद्वाज, सउनि बी. आर. साहू, प्र.आर. 1038 नरेश बड़ा, आरक्षक 1170 विरेन्द्र साहू 323 प्रशांत महिलांगे, 647 जोहन टोप्पो 1390 संतोष मरकाम का विशेष भूमिका रहा है।
नाम आरोपी :-01. रामचंद्र उर्फ राजेश वस्त्रकार पिता धूलचंद वस्त्रकार उम्र 30 वर्ष सा. नेवरा थाना तिलदा रायपुर। 02 भूपेन्द्र साहू पिता लतेलू साहू उम्र 19 वर्ष सा. अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर 03. लवकुश कौशिक पिता सुरेश कुमार कौशिक 19 वर्ष सा. महात्मागांधी नगर अमलीडीह थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
