डेस्क न्यूज। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला से लगे ओडिशा सीमा में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा के कालाहांडी जिला में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों ने ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया के सामने हथियार डालते हुए मुख्यधारा में लौटे है।
सरेंडर करने वाले 11 नक्सलियों में 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में नकुल चंद्रा (DVCM) के साथ ही ACM रैंक के कई नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से AK-47, SLR, INSAS बताया गया है कि नकुल चंद्रा पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि पूरे समूह पर कुल 63.25 लाख रुपये का इनाम था। सहित कई खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इन नक्सलियों ने संगठन की विचारधारा से मोहभंग हो गई थी और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। ये सभी लंबे समय से वंशधारा-नागावली डिवीजन में सक्रिय बताए जा रहे थे सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ये नक्सली अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ संगठन में काम कर रहे थे और कई गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने हथियार भी जमा किए है। इनमें AK-47, SLR, INSAS, 12 बोर और सिंगल शॉट जैसे हथियार शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस सरेंडर से सीमा क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि नकुल चंद्रा पर 22 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि पूरे समूह पर कुल 63.25 लाख रुपये का इनाम था। गौरतलब है कि केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने देश में नक्सलवाद खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा तय की है। जैसे जैसे समय सीमा खत्म होने की नौबत आ रही है जंगलों में सक्रिय नक्सलियों में खलबली मची हुई है। यही कारण है कि लगातार चल रहे ऑपरेशन, आत्मसमर्पण और पुनर्वास योजनाओं के कारण कई नक्सली संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे और भी कई सरेंडर देखने को मिल सकते हैं।
00 सरेंडर करने वाले नक्सलियों के नाम
नकुल चंद्रा (DVCM)
जीतू (ACM)
सुनीता (ACM)
रोनोती (ACM)
रंजनी (ACM)
मडकाम संध्या (PM)
बिजू (PM)
प्रमेश (PM)
नंदिनी (PM)
मडवी समीरा (PM)
सिंधु (PM)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 30, 2026दुकान के सामने हत्या : दो आरोपी गिरफ्तार, लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
