रायपुर। सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए। डीआरजी के जवानों ने सुकमा में हुई 12 नक्सलियों को मार गिराया तो बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए। सभी के शव हथियार सहित बरामद कर लिए गए है। उधर हैदराबाद में नक्सलियों के बड़े लीडर देवा ने 20 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) सुकमा की टीम ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ किस्टाराम थाना क्षेत्र के पामलूर के जंगलों में हुई। मारे गए नक्सलियों में कोंटा एरिया कमेटी का सचिव सचिन मंगडू भी शामिल है। मुठभेड़ वाली जगह से एके – 47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसके बाद डीआरजी की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सर्चिंग जारी है। इधर बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा ने हैदराबाद में अपने 20 साथियों के साथ हथियार के साथ सरेंडर कर दिया हैं। देवा अपने साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा था, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर पहुंची थी। नक्सलियों ने बड़ी संख्या में हथियार और कैश भी जमा किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
