
बिलासपुर। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर शराब की खरीदी, बिक्री और शराब सेवन बंद रहता है। लेकिन शहर के जगमल चौक के दो मकानों में न केवल शराब पीने-पिलाने का दौर चल रहा था, दूसरे राज्यों से शराब लेकर बेचा जा रहा था। आबकारी विभाग ने दो लोगों के खिलाफ करवाई की है।
आबकारी आयुक्त छतीसगढ़ निरंजन दास एवं सीएसएमसी एल के प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देश पर अन्य प्रांतों से आने वाली मदिरा के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला बिलासपुर के उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आबकारी टीपी भुसाखरे के मार्गदर्शन में 30 जनवरी शुष्क दिवस के अवसर पर मदिरा के अवैध धारण, परिवहन के दो महत्वपूर्ण प्रकरण दर्ज किया गया हैं। प्रकरण 01, गुलाब धामेचा पिता रूपचंद धामेचा, 49 वर्ष, निवासी जगमल चौक, तोरवा, थाना तोरवा से (1) 4 बोतल व्हिस्की (RC एवं ब्लेंडर्स) हरियाणा में विक्रय हेतु, 03 लीटर (2) 12 ब्लेंडर्स प्राइड (09लीटर) (3) 10 बोतल रॉयल चैलेंज (7.5 लीटर) कुल 19.5 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की घटना स्थल आरोपी का रिहायशी मकान निवासी जगमल चौक, तोरवा, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ ग) से (1) 4 बोतल व्हिस्की (RC एवं ब्लेंडर्स) हरियाणा में विक्रय हेतु, 03 लीटर (2) 12 ब्लेंडर्स प्राइड (09लीटर) (3) 10 बोतल रॉयल चैलेंज (7.5 लीटर) कुल 19.5 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की घटना स्थल आरोपी का रिहायशी मकान, जगमल चौक, थाना तोरवा..के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) प्रकरण 2, आरोपी संजय दोहानी पिता नंद कुमार दोहानी, 35 वर्ष, सिंधी,निवासी श्रीराम प्लाजा, सिटी कोतवाली के बगल में, थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर, से जब्त सामग्री:- 100 पाइपर, की 07 बोतल (मध्य प्रदेश में विक्रय हेतु) मात्रा 05.25 लीटर व्हिस्की। सहित परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल Honda XBLADE क्रमांक CG10 AP 3895 से घटना स्थल:- छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के पास, मुख्य सड़क मार्ग बिलासपुर कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक धीरज कन्नौजिया एवं रमेश दुबे, तथा आबकारी मुख्य आरक्षक मणिशंकर मिश्रा, राजकुमार कुर्रे HC, आबकारी आरक्षक राजेश्वर सिंह, संजय गुप्ता, नवनीत पाण्डेय, तुलेश्वर राठौर, मुकेश शर्मा की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
