
बिलासपुर। पुलिस ने आपरेशन मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है। गांजा तस्करी करते 6 युवक को 120 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो लक्सरी वाहन को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपी उड़ीसा से गांजा परिवहन कर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पकड़े गए तीन आरोपियों के नाम मोहम्मद यूसुफ पिता मोहम्मद हाजी उम्र 23 साल निवासी पेंड्रा रोड जिला जी पीएम। मंगल साहू पिता शिवरतन साहू उम्र 34 वर्ष निवासी घुनघुटी जिला उमरिया मध्य प्रदेश और प्रशांत सेन पिता महेंद्र कुमार सेन उम्र 19 साल निवासी नया बस स्टैंड रीवा मध्य प्रदेश है। इसके अलावा पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों के नाम दीपक तिवारी पिता सुनील तिवारी उम्र 23 साल निवासी वार्ड नंबर 1 गौरेला जिला जीपीएम, रवि साहू पिता धनपत साहू उम्र 26 साल निवासी कोतमा मध्य प्रदेश और सतीश गुप्ता पिता रामअवतार गुप्ता उम्र 30 साल निवासी कोतमा मध्य प्रदेश है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि गांजा तस्करी के खिलाफ की गयी कार्रवाई में रतनपुर थानेदार हरविंदर सिंह, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक कलीम खान, उप निरीक्षक यूएन शांत कुमार साहू, उप निरीक्षक मनोज नायक सायबर सेल, उप निरीक्षक अजय वारे, एएसआई हेमंत सिंह आरक्षक सोनू पाल, तदबीर पोर्ते दीपक उपाध्याय, सरफराज, जय साहू, विकास यादव, संजीव जांगड़े, गोविंद शर्मा मुकेश वर्मा, दीपक यादव, अविनाश पाण्डेय की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सीजी 28 E 9073 और लाल रंग की एक्सयूवी 500 वाहन क्रमांक सीजी 07 एजे 7748 को जब्त किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
