
बिलासपुर। बिलासपुर रायपुर रोड में तिफरा स्थित गुंबर पेट्रोल पंप से बीती 14 दिसम्बर की रात को 11 बजे नकली पिस्तौल अडाकर ₹4000 लूटने वाले दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इस बाबत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर कि रात को 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग तिफरा के गुंबर पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों से ₹200 का बिल मांगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी उन्हें बिल बना कर दे ही रहे थे कि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे शख्स ने नीचे उतर कर कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और गल्ले में रखे ₹4000 लूट लिए। पेट्रोल पंप पर तैनात सूरजभान केवट यह वारदात देख जोर जोर से चिल्लाने और हल्ला करने लगा। जिससे घबराकर आरोपी का साथी मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गया जबकि बाकी कर्मचारियों ने पिस्तौल समेत ₹4000 लूटने वाले आरोपी को पकडकर पेट्रोल पंप के पास ही चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी नरेश पांडे पिता राम नारायण पांडे ने बताया कि वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी का नाम सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि जिस पिस्तौल से धमका कर उसके द्वारा लूट की वारदात की गई है वह पिस्तौल नकली है। पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर उसके साथी सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव की तलाश में अपनी उर्जा झोंक दी। और आज उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता भी मिल गई। पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपियों द्वारा लूटी गई रकम ₹4000 के साथ ही लूट की वारदात में प्रयुक्त की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 19, 2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, अकलतरी और बेलतरा में बनेगा ₹9.32 करोड़ में कॉलेज भवन
बिलासपुरAugust 19, 2026बस में झपटमारी करने वाली 7 महिलाओं और 2 पुरुषों को किया गया गिरफ्तार, महिला यात्रियों को बनाते थे शिकार
बिलासपुरAugust 19, 2026ग्रामीण युवकों से कराया जा रहा 703 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे, 5 ग्रामों में सर्वे मैनुअल, धान खरीदी में उपयोग होगा आंकड़ा
बिलासपुरAugust 19, 2026जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, जो भाग नहीं पाए वही 4 पकड़ाए, नगद, गाड़ी, मोबाइल जप्त
