
बिलासपुर। त्रिवेणी भवन निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में रोज सौ से अधिक मरीज चिकित्सा का लाभ ले रहे है।

एक्यूप्रेशर दिवस के अवसर पर बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में सात दिवसीय निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन एक फरवरी से 7 फरवरी तक किया जा रहा है। समाजसेवी स्व.नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने भी अपनी टीम के साथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ लिया। उन्होंने इस दौरान एक्यूप्रेशर शिविर के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह बहुत ही पुरानी चिकित्सा पद्धति है जिसका लाभ लोगों को मिलता रहा है। यह बहुत ही अच्छी बात है कि हमारे बिलासपुर में समाजसेवी स्व.नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। लोगों को इस शिविर का जरूर लाभ लेना चाहिए। शिविर में चिकित्सक मनीष कोन्हेर, अशफाक खान, नितेश त्रिवेदी, सोनाली दास, रश्मि श्रीवास्तव, अनिता श्रीवास्तव और सलोमी नायक द्वारा लोगों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ दिया जा रहा है। रोजाना करीब सौ लोग उपचार कराने पहुंच रहे हैं। बता दें कि इससे पहले इन्हीं लोगों के द्वारा टिकरापारा में निःशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
