
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय किसान संगठनके आव्हान पर 06 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा नेहरू चौक में दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक ” सड़क सत्याग्रह ” किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ” सड़क सत्याग्रह ” को अपना समर्थन देगी। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बताया कि केंद्र सरकार के तीन कृषि बिल को वापस लेने की मांग को लेकर किसान ढाई माह से दिल्ली सहित देश के अलग अलग प्रान्तों में आंदोलनरत है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र में स्वामी नाथन कमेटी को लागू करने का वादा किया, 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात कर रही है पर आय दुगुनी कैसे होगा ? इसपर मौन साध रखा है, नरेंद्र मोदी और उसकी सरकार सुनियोजित ढंग से किसान, मजदूर, लघु – मध्यम उद्योग, गरीब जनता, महिला आदिवासी, अनुसूचित जाति, वृद्ध, मध्यम — निम्न आय वालो को टारगेट कर रही है, नोटबन्दी, जीएसटी, लॉक डाउन, इनका उदाहरण है, किसान बिल से देश मे किसान मजदूर हों जाएंगे, बेरोजगारी बढ़ेगी, आधी आबादी भूखे पेट सोने को मजबूर होगी, देश का भविष्य ही संकट में पड़ सकता है, इसलिये कांग्रेस ने अन्नदाताओं के समर्थन में, अन्नदाताओं के मान सम्मान ,और देश को बचाने के लिए समर्थन देती रहेगी। प्रमोद नायक ने किसानों के समर्थन में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि, विधायकगण, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, चारो ब्लाक कांग्रेस कमेटी, सेवा दल, कांग्रेस पार्षद दल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, किसान कांग्रेस सहित सभी मोर्चा अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारियों से सड़क सत्याग्रह में शामिल होकर सत्याग्रह को सफल बनाने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
