बिलासपुर। दिल्ली के 3 शातिर ठगों ने शहर के ब्यापारी से कपूर सप्लाई करने का सौदा किया। सौदा तय होने के बाद ठगों ने ब्यापारी से 1लाख 86हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए, इसके बाद न तो कपूर सप्लाई किया और न ही पैसे लौटाए।
कोतवाली सीएसपी निमेष बरैया से मिली जानकारी के अनुसार घटना जुलाई माह की बताई जा रही है। परेश सचदेव की बिलासपुर के दयालबंद इलाके में रमेश केमिकल इंडस्ट्री के नाम से अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री चलाता है. जिसमें कच्चे माल के रूप में कपूर का इस्तेमाल होता है। उसके पास जुलाई महीने में एक नंबर से फोन आया और खुद को डिवाइन टेम्पर प्राइवेट लिमिटेड इंदैर का प्रतिनिधि बताया। बातचीत के बाद दोनों के बीच कपूर लेन देन को लेकर सौदा निश्चित हुआ। जिसके बाद शहर के ब्यापारी ने उसके खाते में 1 लाख 86 हजार रुपए एनएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिये।
रूपये खाते में ट्रांसफर करने के बाद भी डिवाइन टेम्पर प्राइवेट लिमिटेड ने रमेश केमिकल इंडस्ट्रीज को कपूर सप्लाई नहीं की गई। आरोपी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। रमेश केमिकल इंडस्ट्रीज के संचालक रमेश सचदेव को ठगे जाने का एहसास हुआ और उस
ने इस धोखाधड़ी की शिकायत कोतवाली पुलिस में की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर मामले की जांच की और साइबर सेल की मदद से टीम को दिल्ली रवाना किया। पुलिस ने दबिश देकर गुलशन सिंह (24 वर्ष), मो. जस्सीम (19 वर्ष) और समीर प्रताप ठाकुर (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले है। इनके पास से नगद 1 लाख 50 हजार, 4 मोबाइल फोन, चेक बुक और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
