इंक्यूबेशन सेंटर में नए इनोवेटिव्स को मिल रहा प्लेटफाॅर्म, हॉस्टल, कृषि उपकरण, स्वास्थ सेवा से लेकर गोठनों में बनने वाले उत्पाद कैसे मिलेगा आसानी से जाने इस खबर से

बिलासपुर। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किए गए इंक्यूबेशन सेंटर के ज़रिए अब युवाओं के सपने हकीकत में बदल रहें हैं। उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार को एक बेहतरीन प्लेटफाॅर्म मिलने लगा है।

नूतन चौक स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में स्थापित इंक्यूबेशन सेंटर में कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश में आंत्रेपेन्योर बनने की दिशा में कुछ कर गुज़रने वाले युवाओं को प्रोत्साहन और आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने बताया की जनवरी माह में इंक्यूबेशन सेंटर के शुरू होने से अब तक आठ ऐसी कंपनियों को चयनित किया गया है जिनके नए आइडिया को प्रोत्साहित करने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा। चयनित इन युवा उद्यमियों को इंक्यूबेशन सेंटर में अपने इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है, साथ ही स्थापित आंत्रेपेन्योर बनने की राह में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए सेंटर के विशेषज्ञ इनकी मदद कर रहें हैं। युवा उद्यमियों को सफ़ल होने में आने वाली परेशानियों जैसे वित्तीय, कानूनी,
मार्केटिंग जैसी समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग विशेषज्ञ मदद कर रहें हैं। स्मार्ट सिटी के इंक्यूबेशन सेंटर से जुड़कर युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है।

00 इन युवा उद्यमियों के इनोवेशन ने किया आकर्षित

एग्रीवेट- कृषि के क्षेत्र में एक नया आइडिया लेकर आई यह कंपनी किसानों को एप के ज़रिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराएगी, नए इनोवेशन के तहत एग्रीवेट किसानों का एक ऐसा नेटवर्क तैयार करेगी जिसमें ऐसे किसानों का डाटा उपलब्ध होगा जिनके पास कृषि उपकरण है और जिनके पास उपकरण नहीं है। जो किसान अपना उपकरण किराए पर दूसरे किसान को देना चाहते है और जो किराए पर उपकरण लेना चाहते है वो इस कंपनी के ज़रिए ले सकतें है.इस इनोवेशन से किसानों को सस्ते दर में उपकरण उपलब्ध होगा।

हिल्टेड- स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस नवाचार से आमजन को काफी लाभ मिलेगा,”हिल्टेड” किसी बीमारी के संदर्भ में सेकेंड ओपिनियन दिलाने में मदद करेगी। इसके लिए हिल्टेड द्वारा देश के नामचीन चिकित्सकों से अनुबंध किया जा रहा है। इसके वेबसाइट के ज़रिए ज़रूरतमंद लोग किसी बीमारी के संदर्भ में अपने शहर में बैठकर संबंधित चिकित्सक से सलाह-मशविरा कर सकतें हैं।

स्किल इंक- इस नवाचार के ज़रिए स्किल इंक कंपनी पेशेवर छात्र जो अपनी अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले हैं उन्हें भविष्य में जाॅब के दौरान आने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए उसके निराकरण के तौर-तरीके समझाएगी.साथ ही जाॅब के लिए युवाओं को तैयार भी करेगी।

चिरायु हेल्थ- ये एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा कंपनी है जिसके तहत स्वास्थ्य से संबंधित सभी सेवाएं एक वेबसाइट में उपलब्ध होगी। जिसमें नर्स से लेकर बड़े अस्पतालों तक की उपलब्धता रहेगी।

हाॅस्टलर- इस नवाचार के तहत ऐसे छात्र या पेशेवर लोग जो शहर के बाहर से यहां आएं हैं उन्हें हाॅस्टल,मकान उपलब्ध कराने का काम करेगी।

होमकेयर इंटरप्राइजेज़-कोरोना काल में स्वच्छता का महत्व और भी बढ़ गया है,इसको ध्यान में रखते हुए इस कंपनी द्वारा एक ऐसे स्पिट कप का निर्माण किया जा रहा है जिसमें कोई भी बचा हुआ तरल पदार्थ खुद ब खुद अपशिष्ट प्रबंधन कर लेगी जिससे संक्रमण या गंदगी का ख़तरा नहीं रहेगा।

मेदनी- इस नवाचार के तहत अनुपयोगी प्लास्टिक के पदार्थों से सस्ते दरों में टी शर्ट बनाया जाएगा। इस नवाचार से पर्यावरण संरक्षण को काफी मदद मिलेगी।

गौठान समिति- इसके तहत निगम के गौठान में बनने वाले उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग काॅलेज में पढ़ने वाले मैनेजमेंट के छात्रों के साथ मिलकर किया जाएगा। हाल ही में इंक्यूबेशन सेंटर और अलग-अलग काॅलेजों के मध्य नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करार किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *