बिलासपुर। बरसात पानी अब घरों में नहीं घुसेगा। यह पानी नाले-नालियों के जरिए शहर से बाहर निकल जाएगा। इसके लिए नगर निगम सीमा के 75 प्रतिशत नाले-नालियों की सफाई की जा चुकी है। शेष नालियों की सफाई की जा रही है, जो बरसात आने से पहले साफ हो जाएगा।

महापौर रामशरण यादव और आयुक्त अजय त्रिपाठी के निर्देश पर नाले-नालियों की सफाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के अंतर्गत छोटे-बड़े 106 नाला-नालियां हैं, जिसे बारहों महीने साफ किया जा रहा है। इस काम में नगर निगम का सफाई अमला लगा हुआ है। अब तक करीब 75 नाले-नालियों की सफाई हो गई है। शुरुआत में इन नाले-नालियों से कई ट्रक मलबा निकल रहा था। दरअसल, नगर निगम की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बरसात आने से कुछ दिन पहले ही नाले-नालियों की सफाई कराई जाती थी। आधी-अधूरी सफाई होने के कारण नाले-नालियों में मलबा भरा रह जाता था, जिसके चलते बरसात का पानी नाले-नालियों के ऊपर से बहते हुए सड़क पर आ जाता था और घरों में घुस जाता था। इससे नागरिकों को भारी परेशानी होती थी। नागरिकों की इस समस्या को मेयर यादव ने गंभीरता से लिया है। वे रोजाना नाले-नालियों की सफाई का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक से लेकर सफाई अमले को अच्छे से सफाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। नाले-नालियों की अच्छी तरह से सफाई हो जाने से अब बरसाती पानी सड़क पर नहीं बहेगा। सीधे नाले-नालियों से होकर बरसाती पानी शहर से बाहर निकल जाएगा।

वर्जन
नाले-नालियां जाम होने के कारण ही बरसाती पानी सड़क से होकर घरों में घुस जाता था। अब ऐसी समस्या नहीं होगी, क्योंकि हम बारहों महीने सफाई करा रहे हैं, जिससे अब नाले-नालियों से कम मात्रा में मलबा निकल रहा है। बरसाती पानी नाले-नालियों से होकर शहर से बाहर निकल जाएगा। इससे नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
रामशरण यादव, मेयर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
