बिलासपुर। बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पेण्डरवा (उ) में अलग-अलग समय पर कार्यरत दो ग्राम पंचायत सचिव-नंदकुमार साहू एवं जागेन्द्र सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ हरिश एस. ने शिकायत की जांच के बाद सत्यता प्रारंभिक रूप से प्रमाणित होने पर निलंबन की कार्रवाई की है। दोनों पर विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सम्मिलित रूप से 31 लाख 82 हजार रुपए से ज्यादा राशि कीे वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगाये गये हैं। इनमें 25 लाख 79 हजार 274 रूपये की गड़बड़ी सचिव जागेन्द्र सिंह ठाकुर के कार्यकाल में और 6 लाख 2 हजार 940 रूपये की गड़बड़ी सचिव नंदकुमार साहू के कार्यकाल में होना पाया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा संचालित काम जैसे नल-जल योजना, सीसीरोड निर्माण, नलकूप खनन, चौदहवें वित्त आयोग में भारी अनियमिता एवं नियमानुसार पंजी संधारण नहीं होना जांच में पाया गया है। नंदकुमार साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत सेमरा एवं जागेन्द्र सिंह ठाकुर वर्तमान में कछार में सचिव का काम कर रहे हैं। निलंबन के बाद दोनों को जनपद पंचायत कार्यालय बिल्हा में संलग्न किया गया है। पंचायत का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत सेमरा का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत भरारी के सचिव कमल किशोर कश्यप को और ग्राम पंचायत कछार का अतिरिक्त प्रभार मदनपुर के सचिव संतोष कुमार तिवारी को सौंपा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
