बिलासपुर। रेलवे स्टापेज को लेकर कल सुबह 10 से 12 बजे तक नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक के निवास स्थान (घर के सामने) परसदा में कांग्रेसी नेता बेजुबान प्रदर्शन करेंगे। जिला के कई स्टेशनों में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर अब जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने इसके सम्बंध में ने नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक को पत्र लिखकर सहयोग करने को कहा।
कल सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारि ,कार्यकर्ता एव क्षेत्र के लोग नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कोशिश के निवास स्थान परसदा में घर के सामने मौन धरना प्रदर्शन कर अपना मांग रखेंगे जिला कांग्रेस बिलासपुर ने ट्रेनों के स्टापेज को पुनः यथावत शुरू करने के लिए विभिन्न स्टेंशनो पर धरना प्रदर्शन कर चुके है।जब तक रुकेगा नही तब तक झुकेगा नही के तर्ज पर जिला कांग्रेस प्रदर्शन को गति दे रहे है ।
ज्ञात है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने पहले ही पत्र प्रेषित कर कौशिक जी से स्टापेज को शुरू कराने के लिए सहयोग करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि बिल्हा के विधायक होने के नाते आपको यह भी ज्ञात होगा कि बिल्हा से और आसपास के 100 गांवों के लोग ट्रेन से ही यात्रा करते है स्टापेज बंद होने से रोजगार, व्यवसाय, पढ़ाई और यहां तक कि इलाज भी प्रभावित हुआ है।
जिला अध्यक्ष विजय ने बताया कि कांग्रेस नेता , नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कोशिश के परसदा निवास स्थान में मौन प्रदर्शन कर तीन मुद्दा रखेंगे पहला की स्टापेज को यथावत रहने के लिए हमरा सहयोग करे , भाजपा के प्रमुख नेता होने के नाते केंद्र सरकार के इस नियम को बदलवा दे। नही तो आने वाले समय मे रेल रोको आंदोलन में सहयोग करें।
कल्कि इस बेजुबान धरना प्रदर्शन में बिलासपुर जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी क्षेत्रीय जन उपस्थित होकर प्रदर्शन को गति देंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
