बिलासपुर। शहर के अपोलो हॉस्पिटल में नई रणनीति के साथ कैंसर का इलाज किया जा रहा जा है। यहां के कैंसर यूनिट में नवपदस्थ रेडीयेशन आॅंकोलाॅजिस्ट डाॅ राहुल मिश्रा हाइपोफ्रेक्सनेटेड रेडियोथेरेपी से कैंसर का इलाज कर रहे है। इस रणनीति से इलाज करने से मरीज को पहले की तुलना में कम समय लगता है।

बिलासपुररू ज्ञात हो मई के महीने को युरोलाॅजी कैंसर जागरूकता माह एवं ब्रेन कैसर एवं ट्यूमर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अपोलो कैंसर हाॅस्पिटल में एक मेगा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देष्य कैंसर के ईलाज में कारगर नवीन तकनीको के लाभ जानना था। इस कड़ी में अपोलो कैंसर हाॅस्पिटल के रेडीयेषन आॅंकोलाॅजिस्ट डाॅ राहुल मिश्रा ने बताया की हाइपोफ्रेक्षनेटेड रेडियोथेरेपी कैंसर के खिलाफ एक नवीन रणनीति है और काफी कारगर है। डाॅ राहुल मिश्रा देश के जाने माने रेडीयेषन आॅकोलाॅजिस्ट की श्रेणी में आते है उन्होने ने बताया की न सिर्फ इस तकनीक से रेडियेशन सिकाई की होने वाली संख्या में कमी आती है साथ ही इसके साईड इफेक्ट और उससे मरीज को होने वाली तकलीफ की समयावधि में प्रभावी रूप से कमी आती है। ज्ञात हो डाॅ राहुल मिश्रा इससे पहले एससीजी अहमादाबाद में कायर्रत थे उन्होंने FRCR की डिग्री UK से प्राप्त की है जो की रेडियेशन आॅकोलाॅजी के क्षेत्र में दुलर्भ मानी जाती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कैंसर सजर्न डाॅ अमित वमार् ने आष्वस्त किया की डाॅ राहुल मिश्रा द्वारा प्रयोग में लाई जा रही यह नवीन तकनीक अंचल के कैंसर मरीजों के लिये वरदान से कम नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया की ब्रेस्ट कैंसर सजर्री की तकनीक काफी तकनीक काफी उन्नत हो गई है जहां पहले पूरे ब्रेस्ट को निकाल दिया जाता था वही अब केवल बिमारी वाले हिस्से की ही सजर्री संभव है। ओरल कैंसर की सजर्री भी काफी उन्नत हुई है अब संपूणर् जबड़ा अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में निकालने की जरूरत होती है इस परिस्थितियों में भी शल्य चिकित्सा द्वारा जबड़ा बनाया जाता है। चेहरा विकृत होने से बचाया जा सकता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
