बिलासपुर। रघुराज सिंह स्टेडियम के बाजू में बना यह दुकान भाजपा नेता गुलशन ऋषि के बड़े भाई अशोक ऋषि की है। ये दुकान सर से लेकर पांव तक अवैध है। इस दुकान के कारण यहां कई तरह की समस्या खड़ी हो गई है, लेकिन पैसा, पहुंच और रसूख के कारण दुकान को हटाने की बात तो दूर किसी अधिकारी में नोटिस देने की हिम्मत नहीं है।

रघुराज सिंह स्टेडियम के बाजू में चल रहा यह दिल्ली स्वीट्स फिजिकल कल्चरल सोसायटी की जमीन पर बना है। दुकान भाजपा नेता गुलशन ऋषि के भाई अशोक ऋषि की है। यह दुकान सितंबर 2018 में बनना शुरू हुआ और दिसंबर में बनकर तैयार हो गया। बताया जा रहा है की दुकान का निर्माण जानबूझकर ऐसे समय में कराया गया जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने पूरे शबाब पर था। अधिकारी से लेकर सारे नेता चुनाव में व्यस्त थे। जब चुनाव संपन्न हुआ तो दिल्ली स्वीट खुल चुकी थी। वहां पर समोसा, भजिया, इडली, सांभर बड़ा के साथ मिठाइयां बिकने लगी थी। अशोक ऋषि ने यहां पर पहले भी शेड बनाकर निर्माण करने की कोशिश की थी लेकिन आपत्ति करने पर उसे अधूरा ही छोड़ दिया था। लेकिन समय अनुकूल पाते ही दुकान तान दिया। आज यह दुकान हर तरह का खर्चा काटने के बाद हर महीने तीन से चार लाख रुपए की आमदनी दे रहा है। इस दुकान के कारण फिजिकल कल्चरल सोसायटी द्वारा बनाई लगभग दर्जनभर दुकान बेकार हो गई है। यही नहीं मुख्य सड़क से इमलीपारा जाने के लिए बनी सड़क बंद हो गई है।
00 राज परिवार से दान में मिली थी जमीन
जिस जमीन पर रघुराज सिंह स्टेडियम बना है वह राज परिवार से दान में मिली थी। स्टेडियम बनने के बाद इसके संचालन के लिए फिजिकल कल्चरल सोसायटी बनाया गया था। सोसायटी के बेहतर संचालन के लिए स्टेडियम के चारों ओर दुकान निकाली गई ताकि उसके किराए के पैसे से स्टेडियम का संचालन व्यवस्थित हो सके। ट्रेफिक डायवर्ट करने के लिए सड़क भी निकाली गई थी। इसी सड़क के मुहाने पर अशोक ऋषि ने दुकान बना लिया है।
00 कलेक्टर होते है सोसायटी के अध्यक्ष
स्टेडियम के बेहतर संचालन के लिए फिजिकल कल्चरल सोसायटी बनाया गया है। इस सोसायटी के कलेक्टर पदेन अध्यक्ष होते है और नगर निगम के आयुक्त पदेन सचिव है। इसके बावजूद सोसायटी की जमीन में दुकान बना लेना कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
