बिलासपुर। कलमीटार डेम में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डेम में डूबे से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शव निकलकर मार्चयुरी भिजवा दिया है। परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है। रतनपुर के पहले कलमीटार स्थित चचहिया डेम में शहर के पांच युवक पिकनिक मनाने गए थे। अंकित पनीकर का जन्मदिन था और वह अपने पांचों दोस्तों के साथ डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पांचों युवक मौज मस्ती कर रहे थे इसी बीच पांचों दोस्त नहाने के लिए डेम में उतरे। इसी बीच आकाश कश्यप और अंकित सहित अन्य एक युवक पानी के बीच डैम की गहराई में चले गए। जिससे वे डूबने लगे। तब दो दोस्तों ने आकाश और अंकित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों डैम की इतनी गहराई में जा चुके थे कि बाकी दोस्त उन्हें बचा नहीं सके। जिसकी वजह से डैम में डूबने से आकाश और अंकित की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर पुलिस घटना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची और डूबे हुए शव को डैम से निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को इलाज के बाद रतनपुर में ही इलाज के लिए रखा गया है। इधर पंचनामा कर मार्चयूरी भिजवा दिया है। दूसरी ओर परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
