
बिलासपुर। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग आज संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डाॅ. अलंग ने शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रशासनिक क्षमता में निपुण उत्कृष्ट प्राचार्यो को मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण एवं तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
तारबहार स्थित संभागीय शिक्षा कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डाॅ. अलंग ने कहा कि कोविड-19 का दौर असहज था। ऐसी भयावह एवं विषम परिस्थितियों के बीच आपके द्वारा किया गया कार्य प्रशंसनीय है। ऐसे समय में आप लोगों ने अपनी जिजीविषा बनायी रखी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने की अपेक्षा सभी की रहती है। बेहतर करने में सर्वश्रेष्ठ हो जाना पुलकित करता है। उन्होंने शिक्षकों से समावेशी शिक्षा पर जोर देने कहा। मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण पुरस्कार के तहत् शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभाग के प्रत्येक जिले से एक-एक प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र एवं दो हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया, जिसमे स्मिता चोपड़े बहतराई स्कूल, लेखराम पटेल किरारी, पंचराम साहू बलौदा, अशोक राजपूत गोड़खामही, एसएन भगत सरिया, डीएस नेगी परसदा और बी एक्का पेंड्रा शामिल है। इसी प्रकार तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा श्री पुरस्कार दिया गया। संभाग के जिन तीन शिक्षकों को शिक्षाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया उसमे रायगढ़ जिले से रामकुमार पटेल, बेलगहना से अरविंद पांडेय और कोरबा जिले से स्नेह शर्मा शामिल है। इसके तहत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं दस हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आर.एस. चैहान ने डाॅ. अलंग को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक आर.एस. चैहान, उप संचालक आर.एन. हीराधर एवं शिक्षा विभाग के प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
