बिलासपुर। शहर में भू माफियाओं और जमीन द्लालो के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया सकता है की जिले का कलेक्टर जिस सोसायटी का अध्यक्ष और निगम आयुक्त सचिव है उसी की जमीन पर बेजा कब्जा हो गया है। कब्जा ही नहीं किया गया बल्कि डंके की चोट पर दुकान भी बनवा लिया गया है। सोसायटी के सदस्यों ने इसकी जानकारी कई बार कलेक्टर और आयुक्त को व्यक्तिगत रूप से दे चुके है लेकिन अधिकारी सुनते तो है कार्रवाई का आश्वासन भी देते है लेकिन कब्जा हटाने की हिम्मत नहीं कर पाते। हम बात कर रहे है रघुराज सिंह स्टेडियम के बाजू में चल रहे दिल्ली स्वीट्स की। दिल्ली स्वीट्स की दुकान पूरी तरह से अवैध है और फिजिकल कल्चरल सोसायटी की जमीन पर बनी है। इस दुकान को भाजपा नेता गुलशन ऋषि के भाई अशोक ऋषि ने बनाया है। नाम जरूर भाई का है लेकिन परदे के पीछे कब्जा करने और दुकान बनवाने में भाजपा नेता का ही हाथ है। इस दुकान को बनवाने के लिए कहीं से भी किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। जबकि एक आम आदमी अपने घर या दुकान में छोटा सा भी बदलाव करते है तो निगम के अधिकारी सूंघते हुए पहुंच जाते है। सबसे बड़ी समस्या फिजिकल कल्चरल सोसायटी को हो रहा है, आम जनता को हो रहा है। सोसायटी की जिन गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए दुकानें बनाई गई थी वह बेकार हो गया है, दूसरी और जिस जगह पर दिल्ली स्वीट्स की दुकान बनी है वहां से इमलिपारा के लिए सड़क निकलना है, अब दुकान के कारण सड़क का मुहाना पूरी तरह से बंद हो गया है। लिहाजा सड़क पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुकी है।
फिजिकल कल्चरल सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य और लाइफटाइम मेंबर राजेश जायसवाल का कहना है की बेजा कब्जा को लेकर कलेक्टर और कमिश्नर से शिकायत कर चुका हूं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दुकान के कारण सोसायटी की दर्जनों दुकानें बेकार हो गई है। इमलीपारा के लिए जो सड़क बनी थी उसका भी कोई मतलब नहीं रह गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
