बिलासपुर। आटो जी7 बैग पर करने वाले 3 युवकों को मनेंद्रगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से बैग सहित रकम बरामद कर लिया है। प्रार्थी के अनुसार बैग में 2 लाख 63 हजार रुपए थे।

मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव निवासी श्रीनिवास अग्रवाल पिता स्व. हरिराम अग्रवाल ने कोतवाली थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 26.05.2022 को वह आटो में बैठकर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से गांधी चैक आया। गांधी चौक के पास उतरते समय प्रार्थी का बैग जिसमें 263000 रूपये था वह आटो में नही था। अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 194/2022 धारा 379, भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गयी। निरीक्षक शीतल सिदार द्वारा थाना से टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आटो में बैठै संदेहियो का पता तलाश किया गया। आटो में बैठे एक संदेही सवारी ने गंगा पेट्रोल पम्प में 200 रूपये का फोन पे किया गया था। उक्त फोन पे के आधार पर संदेहियो का पता तलाश किया गया। संदेहियो का लोकेशन मनेन्द्रगढ का होना पाया गया। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियो को मनेन्द्रगढ जिला कोरिया में पकडा गया। आरोपियो के कब्जे से चोरी गई मशरूका बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक शीतल सिदार, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आर. 1116 गोकुल जांगडे, आर. 54 प्रेम सूर्यवंशी, 661 अजय शर्मा की भूमिका रही।
आरोपीयों के नाम –
01 – प्रियांशु सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पैनारी पो. देवाडांड थाना खडगवां जिला कोरिया (छ.ग.)
02- सौर्य शुभलाल उर्फ बडका पिता बिहारी उम्र 21 वर्ष साकिन कोरिया नीर के सामने अमाखेरवा थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया (छ.ग.)
03 – सुमीत कुमार तिवारी पिता श्री गोरेलाल तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन निवासी बदन सिंह मोहल्ला वार्ड क्रमांक 15 थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
