बिलासपुर। बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर रिटायर्ड SECL कर्मी से एक व्यक्ति ने 6 लाख रूप की ठगी कर ली। लेकिन सायबर क्राइम सेल के प्रयास से वापस करा ली।
मिली जानकारी के अनुसार अरुण कुमार श्रीवास्तव विगत दिनों SECL से रिटायर हुए थे। उनके जीवनभर की पूरी कमाई उनके बैंक एकाउंट में जमा है। 28 मई को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर भरोसे में लिया और उनके मोबइल पर ANY DESK, TEAM VIEUER APP INSTALL कराकर सारी जानकारी अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लिया। इसके बाद उसने 3 बार मे कुल 6 लाख रुपये धोखाधड़ी करते हुए बैंक अकाउंट से आहरित कर लिया था।
इसकी सूचना ACCU को दी गई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर एक्सपर्ट उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी एवं आरक्षक विकास राम को मामले में तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। साइबर पोर्टल एवं बैंक वालेट के माध्यम से पूरी कार्यवाही की गई और लगातार प्रयास से प्राथी के साथ हुए सम्पूर्ण राशि 6 लाख रुपये प्राथी के बैंक एकाउंट में वापस कराया गया है। बिलासपुर पुलिस एवं accu की त्वरित कार्यवाही से अपने जीवन की गाढ़ी कमाई वापस प्राप्त कर प्राथी भाव विभोर है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
