बिलासपुर। रतनपुर थाना परिसर में आग लगने से जब्तशुदा तीन दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इस भीषण आगजनी की घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रतनपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाने के बगल में एक पुराना भवन है। इस भवन के परिसर में बड़ी संख्या में जब्तशुदा दुपहिया वाहनों को रखा गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे के आसपास वहां अचानक आग लग गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को कुछ समझ में आता इसके पहले ही आग पूरे परिसर में फ़ैल गई और वहां से आग की ऊँची लपटे उठने लगीं। तेज गर्मी की वजह से देखते ही देखते सभी गाड़ियाँ धूं-धूं कर जल उठीं। प्रारंभिक तौर पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ियों की टंकी में पेट्रोल होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में बिलासपुर से पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तबतक थाना परिसर में खड़ी तकरीबन 3 दर्जन दुपहिया वाहन जलकर खाक हो चुके थे। बताया जा रहा है कि परिसर में खड़े वाहनों की संख्या बहुत ज्यादा थी लेकिन सिर्फ 35-36 वाहन ही आग की चपेट में आये, बाकी के वाहनों को जलने से बचा लिया गया है। पुलिस ने घटना में किसी भी शरारती तत्व की करतूत से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस अपने ही परिसर में लगी आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
