बिलासपुर। जनपद पंचायत तखतपुर के ग्राम पंचायत नेवरा पंचायत सचिव दिनेश कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत सीईओ हरीस एस ने निर्माण कार्याें में गड़बड़ी की जांच के बाद प्रारंभिक रूप से दोषी पाए जाने पर आज निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सचिव द्वारा पंचायत में हुए विभिन्न निर्माण कार्याें में फर्जी मस्टर रोल तैयार करने, बिना प्रस्ताव के बोर खनन, सीसी रोड निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्य की राशि आहरण कर कार्य नहीं कराने, सामग्री क्रय मंे भण्डार क्रय नियम का पालन नहीं करने, सामग्री क्रय के देयक में बिना सहमति एवं कोटेशन के पानी टंकी क्रय करना आदि पंचायत के कार्याें में स्वेच्छाचारिता पूर्वक फर्जी रूप से कैशबुक में राशि दर्ज कर नियम विरूद्ध कार्य करने के फलस्वरूप सचिव दिनेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में दिनेश कुमार साहू का मुख्यालय जनपद पंचायत तखतपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। पंचायत का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत नेवरा का अतिरिक्त प्रभार खरगहना के सचिव संतोष कुमार साहू एवं ग्राम पंचायत घोरामार का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत पडरिया के सचिव सुरेश मिश्रा को सौंपा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
