आरोपी को बचाने और जल्दी चलान पेश करने के नाम पर ASI कर रहा एक लाख रुपए का सौदा, देखें वायरल हो रहा वीडियो

बिलासपुर। सकरी थाने में पदस्थ एक एएसआई ने आरोपी को बचाने और जल्दी चलान पेश करने के नाम पर एक लाख रुपए में सौदा करते नजर आ रहे है। वायरल वीडियो के अनुसार ASI 20 हजार रुपए तत्काल लेने की बात स्वीकार कर रहे है। शेष राशि मिलते ही चलान पेश करने की बात कह रहे है।

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

सकरी थाना में पदस्थ ASI शत्रुघ्न खुटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आरोपी को बचाने और जल्दी चलान पेश करने के नाम पर एक लाख रुपए का सौदा करने की बात सामने आ रही है। वायरल वीडियो के अनुसार आरोपी पक्ष ने सौदा होते ही तत्काल 20 हजार रुपए देने की बात सामने आ रही है उसके बाद 60 हजार रुपए देने की बात हो रही है। ASI खूंटे पैसा लेने की बात स्वीकार भी कर रहे है। बताया जा रहा है की वीडियो दो माह पुरानी है जब खूंटे मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाने में पदस्थ था। जहां पर महिला संबंधी अपराध दर्ज किया गया था जिसके आरोपी पक्ष से जल्द चालान पेश करने एवं जेल से जल्द छुड़ाने की बात कहकर ₹1,00,000 का सौदा किया था। आरोपी पक्ष द्वारा 20,000 तुरंत फिर दूसरे दिन फिर ₹60,000 एएसआई शत्रुघ्न खूटे को दिया गया था जिसका वीडियो साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें कि अवैध वसूली के मामले में बिलासपुर जिले कि पुलिस लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ महीने पहले पचपेड़ी थाने के चार आरक्षक को ऐसे ही मामले में लाइन अटैच किया गया था। फिर चकरभाटा थाने में 10,000 रुपए की अवैध वसूली करते प्रधान आरक्षक का वीडियो वायरल होने पर उसे भी लाइन अटैच कर दिया गया था। कुछ दिन बाद थाना बिल्हा के आरक्षक द्वारा कोर्ट परिसर में अवैध वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था बाद उसको भी लाइन अटेच कर दिया गया था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *