बिलासपुर। पुलिस ने चोरी के 15 दिन बाद ट्रेक्टर तो बरामद कर लिया लेकिन ट्राली अभी तक गायब है। पुलिस ने इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी फरार है।

गोवर्धन प्रसाद यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 18 मई को उसके स्वयं के ट्रैक्टर स्वराज सीजी 10 बी जी 2492 तथा ट्राली नंबर cg10 बिजी 85 24 को धुरी पारा राशन दुकान के सामने रात्रि में खड़ा किया था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है। अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। इसी दौरान विवेचक को सूचना मिली कि ग्राम बैमा नागोई निवासी मयंक श्रीवास अपने बड़े पिताजी का लड़का अनिकेत श्रीवास तथा उसके और अन्य रिश्तेदार विशाल श्रीवास के साथ चोरी किया है। सूचना पर मयंक श्रीवास् को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की ट्रेक्टर रखना स्वीकार किया तथा चोरी की ट्रैक्टर इंजन को ग्राम खपराखोल में छुपा कर रखना बताया। उसमें लगे ट्राली को फरार आरोपी अनिकेत एवं विशाल श्रीवास द्वारा कहीं दूसरी जगह में बिक्री करना बताया है। एक आरोपी को गिरफ्तार के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी अनिकेत श्रीवास और विशाल श्रीवास की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में चोरी गया ट्रैक्टर का ट्राली बरामद किया जाना शेष शेष है। संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक परिवेश तिवारी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिकसेना, आरक्षक सरफराज खान, देवेंद्र दुबे, राजेश नारंग, विकास यादव का योगदान सराहनीय रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
