बिलासपुर। NTPC प्रभावित गांव के लोग शुक्रवार को जब कलेक्ट्रेट का घेराव किया तब कहीं जाकर SDM वायु प्रदूषण दिखाई दिया। दौड़ते भागते वो ऊर्जा भवन पहुंचे और NTPC के अधिकारियों को चेतावनी दी। इसके पहले SDM को न तो प्रदूषण महसूस हो रहा था और न ही दिखाई दे रहा था।

शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव कलेक्ट्रेट के मंथन में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी समेत आधा दर्जन से अधिक विधायक मौजूद थे। इसी दौरान गतौरा, सुखरीपाली, रॉक, रलिया, हरदाडीह, कौड़िया और भिलाई के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच गए। ग्रामीण NTPC प्रबंधन के खिलाफ नारे लगा रहे थे। ग्रामीण NTPC के डेम से उड़ते राखड़ से परेशान है। जरा सी हवा चलते ही पूरा गांव उड़ते हुए राखड से ढक जाता है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इस समस्या से निजात दिलाने के लिए NTPC प्रबंधन से कई बार गुजारिश कर चुके है। लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ। इसके अलावा भू स्थापितों को नौकरी नहीं देने का मसला अलग है। जमीन देने के बाद भी सैकड़ों ग्रामीण नौकरी की आस लगाए बैठे है लेकिन NTPC प्रबंधन उन्हें नौकरी नहीं दे रही है। यही कारण है की आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया और वहां भी सुनवाई नहीं होने पर वहीं बैठ गए। अंदर मंत्री समीक्षा बैठक ले रहे थे और बाहर ग्रामीण धरने में बैठकर नारेबाजी कर रहे थे। इसकी कारण अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पहले तो अधिकारियों ने अपने स्तर पर मामला सल्टाने का प्रयास किया लेकिन संभालता नहीं देख मस्तूरी SDM पंकज डाहीरे को सूचना देकर तत्काल NTPC भेजा गया। जिला मुख्यालय से सूचना मिलने के बाद SDM दौड़ते भागते सीपत पहुंचे और NTPC के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सारी समस्या 4 दिन के अंदर दूर करने के लिए कहा। साथ ही सभी समस्याओं पर चर्चा करने के लिए 8 जून को बैठक करने के लिए कहा। अब सवाल ये उठ रहा है की पंकज डाहीरे को मस्तूरी का SDM बने दो साल से ज्यादा हो रहा है क्या उन्हे इसके पहले उड़ने वाली राखड़ दिखाई नहीं दिया ? यदि दिया तो समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने क्या प्रयास किए ? प्रयास किए है तो ग्रामीण विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट क्यों आते है ?
00 8 जून को होगी आगामी बैठक
बैठक में एसडीएम पंकज डाहिरे ने कहा कि सभी मुद्दों पर फाइनल बैठक 8 जून को होगी। होने वाली बैठक में प्रशासन,एनटीपीसी प्रबंधन और भूमि स्थापितो के बीच प्रकरणों से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। एनटीपीसी प्रबंधन विस्थापितों को बैठक में शामिल होने के लिए सूचित करने को कहा।
नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया
सीपत एनटीपीसी के राखड़ डेम से परेशान प्रभावित ग्राम के सैकड़ो महिलाओं ने एसडीएम और कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। साथ ही मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात सभी ने अपनी परेशानियों को साझा किया। इसके अलावा जिला प्रशासन को हफ्ते भर का अल्टीमेटम भी दिया। बताया कि यदि राखङ डेम बंद नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट के सामने ही आत्मदाह करेंगे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
