बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने एक पॉकेटमार को पकड़ा है। उससे 10 मंहगी मोबाइल जप्त की है। आरोपी शराब दुकान के पास से ग्राहकों को अपना शिकार बनाता था।

कुछ साल पहले तक टोकिजों में, रेलवे स्टेशनों में, मेला_ठेला, बाजार या भीड़_भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमार लोगो को अपना शिकार बनाते थे। यही कारण है की इसे स्थानों पर “पोकेटमारों से सावधान” का सूचना बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता था। पुलिस विभाग में बिट इंचार्ज को एक_एक पोकेटमारों की जानकारी होती थी। लेकिन बदले हुए समय में पॉकेटमारों ने अपना स्थान बदल लिया है और आजकल उनका पसंदीदा जगह शराबभठ्ठी हो गई है। यहां आने वाले उनके ज्यादातर शिकार नशे में धुत्त रहते है। लिहाजा यही उनके आसान शिकार होते है। सिविल लाइन पुलिस ने ऐसे ही एक पॉकेटमार हितेश डहरिया पिता शंकर लाल डहरिया जरहाभाठा, मिनी बस्ती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुल 10 नग मोबाईल जब्त किया है जिसकी कीमत किमती 1 लाख 41 हजार रुपए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
