बिलासपुर। सब स्टेशनों में काम कर रहे ऑपरेटरों ने आज फिर से कार्यपालन यंत्री कार्यालय का घेराव किया। ऑपरेटरों ने प्राइम वन कंपनी की शिकायत करते हुए कहा है की कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद भी ऑपरेटरों को दो माह का वेतन नहीं मिला है और कंपनी के पास कर्मचारियों की सुरक्षा निधि भी जमा है। ऑपरेटरों ने मांग की है की वेतन और सुरक्षा निधि की राशि कंपनी से दिलाई जाए।

33/11 केवी का ठेका प्राइम वन कंपनी को मिला था लेकिन अब कंपनी का ठेका समाप्त हो गया है। लेकिन सब स्टेशन ऑपरेटरो का पिछले 2 माह का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 10000 सिक्योरिटी मनी के नाम पर प्राइम वन कंपनी द्वारा लिया गया था। इस सिक्योरिटी मानी को टेंडर समाप्त होते ही वापस करना था, लेकिन कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। इन्ही सब मुद्दों को लेकर अधीक्षण यंत्री एवं तोरवा एवं नेहरू नगर जोन कार्यपालन अभियंता के नाम ऑपरेटरों ने ज्ञापन सौंपा है। ऑपरेटरों की मांग पर अध्यक्षण यंत्री वाई के मनहर ने सभी ऑपरेशन को 1 सप्ताह के अंदर वेतन दिलाने का आश्वासन दिया है। विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया प्राइम वन कंपनी द्वारा विगत 3 वर्षों से वेतन सही समय में नहीं दिया। जब इनका टेंडर 31 मई को समाप्त हुआ है तब 2 माह का सैलरी बचा था। इसके अलावा 10,000 रुपए सुरक्षा निधि टेंडर समाप्त होने पर नहीं दिया गया है। यदि 1 सप्ताह के अंदर नहीं दिया जाता है तो कलेक्टर एवं श्रम न्यायालय घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपेश, संदीप वास्त्रकार, कन्हैया, विजय, विनोद, प्रीतम, राम सिंह, प्रमोद, नरेश राव अक्षय यादव, प्रशांत कश्यप, अमृत, नरेंद्र सोनी समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
