
बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव त्रिवेणी भवन में आयोजित सात दिवसीय नि:शुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे पहुँचे एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर मे अपनी टीम से साथ एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ लिया। उन्होंने इस दौरान एक्यूप्रेशर शिविर के आयोजन की प्रसंसा की। उन्होंने कहा कि समाजसेवी स्व.नारायण प्रसाद तिवारी की स्मृति में आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर से बिलासपुर वासियों को लाभ मिलता रहेगा। यह एक विशुद्ध भारतीय चिकित्सा पद्धति है। जिसमें बिना किसी दवा के इलाज किया जाता है और इस पद्धति के नियमित रूप से करने से बीमारी को जड़ से ही समाप्त किया जा सकता है। डॉ. प्रकाश जानकीदास ने बताया कि इस एक्युप्रेशर चिकित्सा से कब्ज, गैस, लकवा, शुगर, तनाव, अनिद्रा, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, बवासीर, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, सिरदर्द जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा इससे वजन और पेट कम किया जा सकता है। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, जयपाल मुदलियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
