
बिलासपुर- शहर के भीतर सड़क किनारें ठेला-गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत 200 स्मार्ट कियोस्क दिए जाएंगे। इसके लिए प्रस्तावित स्थानों का कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के द्वारा टीम के साथ निरीक्षण कर आज निर्धारण किया गया। शहर के पचरीघाट के पास चौपाटी,ईमलीपारा सड़क,संजय तरण पुष्कर के पास विकास नगर और उस्लापुर रोड में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। जहाँ शहर के स्ट्रीट वेंडर्स अपना व्यवसाय कर सकेंगे। कितने वेंडर्स को शिफ्टिंग किया जाना है इसका सर्वे स्मार्ट सिटी के द्वारा कर ली गई है। सड़क और चौक चौराहों पर ठेला-गुमटी लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को स्मार्ट सिटी के द्वारा जगह और स्मार्ट कियोस्क दिए जाने से स्ट्रीट वेंडर्स को एक सर्वसुविधायुक्त स्मार्ट दुकान भी मिलेगा और सड़क में यातायात सुगम भी होगा। आज निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को इन स्थानों को व्यवस्थित करने और पर्याप्त सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए,इसके अलावा वेंडिंग जोन तैयार करते समय सड़क में यातायात का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
वेंडरों को मिलेगा 10 हजार का लोन
सड़क किनारें रेहड़ी,ठेले,पसरा लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों का व्यवसाय लाॅकडाउन के कारण काफी प्रभावित हुआ है,लाॅकडाउन में छूट मिलने के बाद व्यवसाय फिर शुरू करने और रोलिंग बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ऐसे व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि(स्व निधि) के तहत 10 हजार रूपये तक का ॠण प्रदान कर रही है,यह ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों और माइक्रोफाइनेंस कंपनी के माध्यम से दिया जाएगा। सड़क किनारें व्यवसाय करने वाले ज़रूरतमंद व्यापारी कार्यालयीन समय में विकास भवन के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन विभाग में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के प्रभारी उपायुक्त श्री सती यादव है और मिशन मैनेजर श्री महेश शंकर नामदेव है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
