
बिलासपुर। कोविड 19 “कोरोना” महामारी के कारण किए गए लाॅकडाउन में शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए जहाँ सभी सावधानी और सतर्कता बरतते हुए घरों में महफ़ूज थे.तो वहीं कुछ लोग मदद के तलबगार भी थे,ऐसे ज़रूरतमंद लोगों तक प्रशासन के साथ मिलकर राहत पहुंचाने वाले ” कोरोना योद्धाओं” स्वयंसेवी संगठनों का आज टाॅउनहाल सभागार में महापौर श्री रामशरण यादव,कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय एवं सभापति श्री शेख़ नजीरूद्दीन द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

महापौर रामशरण यादव ने कहा विपरित परिस्थिति में ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए आप लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मदद के लिए जो अपना हाथ बढ़ाया वह अत्यंत सरहनीय एवं अनुकरणीय है। आमजन को राहत पहुंचाने में प्रशासन के साथ आपकी सहभागिता को नमन है। इस अवसर पर कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा सभी स्वयंसेवी संगठनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की कोरोना के इस कठिन दौर में आपके साथ ने प्रशासन को इस चुनौती से निपटने में काफी सहायता की है, साथ ही जब-जब देश के समक्ष ऐसी चुनौती आएं तो आप सभी का सहयोग हमेशा अपेक्षित रहेगा। इस अवसर पर कमिश्नर श्री पाण्डेय ने संगठन के पदाधिकारियों से अपील भी की परीक्षा की इस घड़ी में आप सभी आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने में अपनी महती भूमिका निभाएं। सभापति श्री शेख़ नजीरूद्दीन ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा की कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई में सबसे अहम है दृढ़ इच्छाशक्ति,कोरोना संक्रमित होने पर खुद को अंदर से मजबूत बनाएं।

हर तबके को करें सावधान
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
