
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलव बिलासपुर – रायपुर – डोंगरगढ़ रूट में यात्री गाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया, लेकिन पेंड्रा-कटनी रूट भूल गए है। शायद यही कारण है कि अभी तक इस रूट में कोई यात्री गाड़ी शुरू करने पर विचार नही किया गया। जबकि हजारों यात्रियों को इस रूट में ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे है।
कोरोना के कारण लगे लॉक डाउन से जो रेल का सफर बंद हुआ था अब वो धीरे धीरे शुरू होने लगी है। रेल यात्रियों की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे के बिलासपुर-रायपुर-डोंगरगढ़ के मध्य से 12 सवारी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दिनांक 12 फरवरी, 2021 से शुरू किया जा रहा है । इन गाड़ियों में :– गाड़ी संख्या 08261/ 08262 बिलासपुर–रायपुर–बिलासपुर सवारी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 12 फरवरी से, गाड़ी संख्या 08727/08728 बिलासपुर–रायपुर–बिलासपुर मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 13 एवं 14 फरवरी से, गाड़ी संख्या 08703/08704 रायपुर–दुर्ग–रायपुर मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 फरवरी से, गाड़ी संख्या 08717 रायपुर–दुर्ग मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 14 फरवरी से, गाड़ी संख्या 08708 दुर्ग–रायपुर मेमू स्पेशल का परिचालन दिनांक 15 फरवरी से, गाड़ी संख्या 08705/ 08706 रायपुर–डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू स्पेशल का परिचालन दिनांक 13 फरवरी से तथा गाड़ी संख्या 08709/ 08710 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू स्पेशल का परिचालन दिनांक 12 एवं 13 फरवरी से किया जाएगा । इन गाड़ियों का परिचालन रेल प्रशासन के आगामी निर्देश तक जारी रहेगी। लेकिन रेल प्रबंधन ने बिलासपुर-पेंड्रा-कटनी रूट में अभी तक एक भी ट्रेन शुरू नही कर पाई है। जबकि इस रूट में भी सैकड़ो की संख्या में यात्री उप-डाउन करते है। ऐसे यात्रियों को भी इस रूट में रेल चलने का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन रेल प्रबंधन को अभी तक इस रूट की सुध नही आई है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
