
बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। शिक्षा के साथ-साथ खेल की गतिविधियों को भी बढ़ावा देना आवश्यक है। स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताएं गांवों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है।
डाॅ. महंत ने आज तखतपुर के जेएमपी महाविद्यालय खेल परिसर में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में उक्त बाते कही। यह क्रिकेट स्पर्धा स्व. ठाकुर बलराम सिंह की स्मृति में आयोजित की गई। डाॅ. महंत ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के बावजूद इस प्रकार के आयोजन का होना प्रशसंनीय है। इन खिलाड़ियों को उचित माहौल एवं सुविधा देने से ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ को गौरान्वित कर सकते हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। निश्चित रूप से इस आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है एवं भविष्य में ये खिलाड़ी इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि पंचायत स्तरीय यह स्पर्धा 15 जनवरी से प्रारंभ हुई थी। इसमें 128 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 122 पंचायत की एवं 6 नगरीय क्षेत्रों की टीमें शामिल थी।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, नगरिक बैंक के अध्यक्ष आशोक अग्रवाल, आशीष सिंह ठाकुर, विजय केशरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
