
बिलासपुर। लूट के कुछ ही घंटे में मस्तूरी पुलिस ने माल के साथ आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपियों से 17 लाख रुपए के गहने जब्त किए है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टिकारी निवासी अमित सोनी पिता आनंद सोनी आस पास के साप्ताहिक बाजारों सोने- चांदी के जेवर बेचकर ब्यवसाय करता है। हमेशा की तरह 17 दिसंबर को ओखर के साप्ताहिक बाजार से ब्यवसाय करके साथी मनीराम साहू के साथ लौट रहा था। जब दोनों भगवान पाली के पास पहुंचे तो तो नेवारी मल्हार निवासी समीर सिंह और दीपक सिंह ने उसे नहर किनारे रोका। जैसे ही रुके दोनों उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया, जिससे वे गिर गए और दो बैग जो उनके पास था वह भी गिर गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बैग उठाया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यवसायी ने मस्तूरी थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत मिलते ही क्षेत्र में पुलिस सक्रिय हुई ओरारोपियो कि खोजबीन शुरू हुई। लगातार दबिश देने के बाद आरोपी अपने घर मे ही लूटे हुए माल के साथ पकड़ लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 170 ग्राम सोने के जेवर कीमत 9 लाख और 11 किलो 400 ग्राम चांदी के आभूषण कोमत 8 लाख रुपए जब्त किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
