
बिलासपुर। कोनी में लगने वाले हॉट बाजार में पार्षद की वसूली से ब्यापारी तंग आ गए है। आज ब्यापारियों ने इसकी शिकायत आयुक्त से करके अवैध उगाही बंद करने की मांग की है।
कोनी के पुलिस ग्राउंड में रविवार और बुधवार को 2 दिन हाट बाजार लगता है। इस हॉट बाजार में आस पास के छोटे किसान सब्जी-भाजी और चाट-गुपचुप और छोटे-मोटे समान बेंचकर अपना जीवन यापन कर रहे है। जिसमें व्यापारियों और खरीदारों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रहती है। इसी का फायदा उठाकर वार्ड पार्षद मनीष गढ़ेवाल के द्वारा रविवार और बुधवार को बाजार करने आने वाले प्रत्येक व्यापारी से 20-20 के हिसाब से लंबी वसूली की जाती है। जबकि इस तरह की किसी भी वसूली का उन्हें कोई भी अधिकार नहीं है। ना तो बाजार हाट की नीलामी हुई है और वही ऐसी कोई वसूली की बात तय हुई है। इसके चलते वार्ड क्रमांक 67 एवं 68 के परेशान हाल लोग हर बाजार में वसूली करने वाले वार्ड पार्षद के खिलाफ ज्ञापन लेकर नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंचे। ज्ञापन में उन्होंने निगम कमिश्नर को उक्त अवैध वसूली की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए निगमायुक्त से आग्रह किया है कि वे इस अवैध वसूली पर तत्काल प्रतिबंध लगाए।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
