Skip to content

बिलासपुर। शहर विधायक शैलेश पांडे को अपने दो करीबियों को बिलासपुर शहर के दो शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने में कामयाबी मिली है। प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू को इसके लिए मनाने में भी वे कामयाब रहे। उनकी अनुशंसा पर शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय में एल्डरमैन अजरा खान को अध्यक्ष बनाया गया है, तो वही शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में काशी रात्रे जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। निगम चुनाव के वक्त अजरा खान का टिकट एन वक्त पर कटा था जिसके बाद शैलेश पांडे अपने करीबी को एल्डरमैन बनाने में भी कामयाब हुए थे। इसी तरह काशी रात्रे भी एल्डरमैन बनाए गए और इन दोनों को इस बार विधायक जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाने में भी कामयाब हुए हैं। यह दोनों ही एल्डरमैन विधायक शैलेश पांडे के करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षको द्वारा इस नियुक्ति को उनके विरोधी खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह दोनों मनोनीत अध्यक्ष आगामी 2 शिक्षा सत्र हेतु नियुक्त किए गए है.
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप